रूस के कज़ान व येकातेरिनबर्ग में वाणिज्य दूतावास खोलेगा भारत: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉस्को में मंगलवार को भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, "मैं आप सभी के साथ अच्छी खबर साझा करना चाहता हूं।" उन्होंने कहा, "हमने कज़ान और येकातेरिनबर्ग में 2 नए वाणिज्य दूतावास खोलने का फैसला किया है...जिससे व्यापार में वृद्धि होगी।" फिलहाल, रूस में भारत के 2 वाणिज्य दूतावास सेंट पीटर्सबर्ग और व्लादिवोस्तोक में हैं।