रेस के दौरान इंग्लैंड में आपस में टकराईं 11 बाइक, 2 बाइकर्स की हुई मौत
ऑल्टन पार्क (इंग्लैंड) में ब्रिटिश सुपरस्पोर्ट चैंपियनशिप रेस के दौरान 11 बाइकों की आपस में टक्कर होने से ओवेन जेनर (21) और शेन रिचर्डसन (29) नामक बाइकर्स की मौत हो गई है। यह हादसा शुरुआती लैप के पहले मोड़ पर हुआ। मोटरसाइकल सर्किट रेसिंग कंट्रोल बोर्ड और मोटरस्पोर्ट विजन रेसिंग इस घटना की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं।