रूस के साथ आया अमेरिका, UN में यूक्रेन युद्ध के लिए उसे दोषी ठहराने से किया इनकार
यूएन में यूरोप समर्थित एक प्रस्ताव पर वोटिंग में अमेरिका ने रूस का पक्ष लिया और यूक्रेन पर आक्रमण के लिए रूस को दोषी ठहराने से इनकार कर दिया। प्रस्ताव में रूसी सैनिकों की तत्काल वापसी की मांग की गई थी। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल में अमेरिका ने हमेशा यूरोपीय देशों के पक्ष में मतदान किया था।