रूस के साथ रहेगा क्रीमिया, यूक्रेन में युद्ध का अंत चाहता हूं: डॉनल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि क्रीमिया रूस के साथ ही रहेगा और वह यूक्रेन में जारी युद्ध को खत्म करना चाहते हैं। टाइम मैगजीन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत टालने का आरोप लगाया। ट्रंप ने कहा कि क्रीमिया की जनता रूसी भाषा बोलती है।