रूस की सेना में 20% तक बढ़े HIV के मामले, क्यों बीमारों की फौज बन रही रूसी सेना?
'कार्नेगी पोलिटिका' के मुताबिक, 2022 के अंत तक रूसी सैन्य बलों में HIV के मामले 13 गुना अधिक मिले और 2023 तक इसके मामले 20% और बढ़ गए। बकौल रिपोर्ट, युद्धक्षेत्र में घायलों के लिए खून चढ़ाने की प्रक्रिया में सुरक्षा मानकों का अभाव, अस्पतालों में इंजेक्शन का दोबारा इस्तेमाल, नशा और असुरक्षित संबंध, इसकी वजह माने जा रहे हैं।