रूस के हमले के बीच यूक्रेन के हथियार प्रमुख समेत 4 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
रूस द्वारा यूक्रेन पर किए जा रहे हमले के बीच मंगलवार को यूक्रेन के हथियार प्रमुख समेत 4 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। इन इस्तीफों के बाद यूक्रेन के कैबिनेट का एक तिहाई से ज़्यादा हिस्सा खाली हो गया। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की और उनके राजनीतिक सहयोगी इस महीने अमेरिका जाने से पहले इन पदों पर नियुक्ति कर सकते हैं।