रूस जल्द ही युद्ध क्षेत्र में उत्तर कोरियाई सैनिकों की करेगा तैनाती: ज़ेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेनी खुफिया एजेंसियों ने पता लगाया है कि रविवार और सोमवार के बीच रूस द्वारा उत्तर कोरियाई सेना की पहली टुकड़ी का इस्तेमाल युद्ध क्षेत्रों में किया जाएगा। हालांकि, ज़ेलेंस्की ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि उत्तर कोरियाई सैनिकों को कहां तैनात किया जा सकता है।