रेस्टोरेंट के पिज़्ज़ा में एमपी में निकले ज़िंदा कीड़े; दिए गए जांच के आदेश
शहडोल (एमपी) में एक रेस्टोरेंट से खरीदे गए पिज़्ज़ा में ज़िंदा कीड़े निकलने का मामला सामने आया है। सामने आए एक वीडियो में पिज़्ज़ा में कीड़े रेंगते हुए नज़र आ रहे हैं। रेस्टोरेंट संचालक ने कहा कि यह उनको फंसाने की साज़िश है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी राजेश मिश्रा ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।