रेस्टोरेंट खोलने से पहले जान लीजिए यह नियम, नहीं तो पड़ जाएंगे लेने के देने
रेस्टोरेंट खोलने के इच्छुक लोगों के लिए एफएसएसएआई का नया नियम जानना ज़रूरी है। नए नियम के अनुसार, होटल मालिकों को अब रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस रिन्यू करवाते समय ही सरकार को बताना पड़ेगा कि रेस्टोरेंट में शाकाहारी भोजन परोसा जाएगा या मांसाहारी। कोई शाकाहारी रेस्टोरेंट बाद में मांसाहारी मेन्यू लाना चाहे तो उसे पहले नया लाइसेंस लेना होगा।