रेस्टोरेंट में काम करती दिखीं चीन की ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट जिमनास्ट, वीडियो हुआ वायरल
पेरिस ओलंपिक्स में सिल्वर मेडल जीतने वालीं चीनी जिमनास्ट झोउ याकिन का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने माता-पिता के रेस्टोरेंट में काम करती दिख रही हैं। वीडियो शेयर करने वाले X यूज़र ने लिखा कि याकिन माता-पिता के घर वेकेशन के लिए लौटी हैं। एक व्यक्ति ने कमेंट किया, "वह रियल लाइफ में भी काफी क्यूट हैं।"