रेस्टोरेंट में घुसा बंदर, महिला ने सुनाई राम धुन तो झूमने लगा; वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें रेस्टोरेंट में घुसा एक बंदर राम धुन पर झूमते हुए दिख रहा है। वीडियो में बंदर महिला द्वारा 'श्री राम श्री राम जय जय राम' गाए जाने पर तेज़ी से अपना सिर हिलाता हुआ दिख रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वीडियो उत्तराखंड के बागेश्वर का है।