रेस्टोरेंट में रेड के दौरान बहुत सारे चूहे मिले, मैनेजर ने पालतू जानवर बता दिया: तुकाराम मुंढे
महाराष्ट्र FDA प्रमुख तुकाराम मुंढे ने बताया है कि रेड के दौरान रेस्टोरेंट वाले अपना बचाव कैसे करते हैं। मुंढे ने कहा, "मेरे अधिकारी जब एक जगह गए तो उन्हें वहां बहुत सारे चूहे मिले। मैनेजर ने उन्हें पालतू जानवर बता दिया।" बकौल मुंढे, अगर यह गलती से हुआ है तो वह उन्हें यह साबित करने का मौका देते हैं।