रास्ते में मोमो मिलते हैं लेते आना: कॉल पर गिरफ्तारी की धमकी दे रहे साइबर ठग से युवती

'एबीपी न्यूज़' ने साइबर ठग व एक युवती की बातचीत का ऑडियो शेयर किया है। खुद को साइबर क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर बताकर गिरफ्तारी की धमकी दे रहा ठग कहता सुनाई दिया, "अभी तो लखनऊ से बातचीत हो रही थी लेकिन अब...आपके घर आ रहा हूं।" इसपर युवती ने कहा, "सर घर के रास्ते मोमो मिलता है लेते आना...मेयोनीज़ ज़रूर लाना।"

Load More