रूस ने 9 मई को विजय दिवस परेड के लिए पीएम मोदी को किया आमंत्रित
रूस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को द्वितीय विश्व युद्ध में सोवियत सेना की जर्मनी पर विजय की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर 9 मई को आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। बकौल रिपोर्ट्स, प्रधानमंत्री मोदी को निमंत्रण पहले ही भेजा जा चुका है और रूस को प्रधानमंत्री मोदी के आने की उम्मीद है।