रूस ने अचानक किया यूक्रेन सीमा पर 3 दिन के सीज़फायर का एलान
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को यूक्रेन सीमा पर 8-10 मई के बीच तीन दिवसीय सीज़फायर का एलान किया। रूसी सरकार ने कहा कि उसे उम्मीद है कि यूक्रेन युद्ध विराम का पालन करेगा और अगर ऐसा नहीं हुआ तो रूस जवाब देगा। 9 मई को विश्व युद्ध-II में रूस के विक्ट्री डे के मद्देनज़र सीज़फायर घोषित हुआ है।