क्यों रूस ने इस साल करीब 22,000 किलो सोना बेच दिया?
रूस के केंद्रीय बैंक ने इस साल लगभग ₹33,400 करोड़ का करीब 22,000 किलो सोना बेच दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, मार्च तक देश का बजट घाटा $61.2 बिलियन हो गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि युद्ध खर्च, महंगी ऊर्जा और कमज़ोर होती मुद्रा के कारण रूस पर दबाव बढ़ा इसलिए उसे खर्च चलाने के लिए सोना बेचना पड़ा।