रूस ने उत्तर कोरिया को सैनिकों के बदले दीं ऐंटी-एयर मिसाइलें: दक्षिण कोरिया
दक्षिण कोरिया ने बताया है कि यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में उत्तर कोरिया ने अपने सैनिक भेजे जिसके बदले रूस ने उसे ऐंटी-एयर मिसाइलें दी हैं। दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यूं सुक-योल के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिन वोनसिक ने बताया कि रूस ने उत्तर कोरिया के एयर डिफेंस सिस्टम को मज़बूत बनाने के लिए मिसाइलें और अन्य उपकरण मुहैया कराए हैं।