रूस ने एशियाई देशों को 40% छूट पर LNG का दिया ऑफर: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, ईंधन संकट के बीच रूस ने भारत समेत एशियाई देशों को एलएनजी की खरीद पर 40% तक की छूट देने की पेशकश की है। बकौल रिपोर्ट्स, यह शिपमेंट चीन-रूस की कुछ मध्यस्थ कंपनियों के ज़रिए बेचा जा रहा है और गैस के स्रोत को छिपाने के लिए नकली दस्तावेज़ उपलब्ध कराने की बात भी कही गई है।