रूस ने कीव पर किया भीषण हमला, 8 लोगों की मौत; 34 घायल
रूस ने रातभर मिसाइलों और ड्रोन से यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़ा हमला किया है। इस हमले में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 अन्य घायल हुए हैं। कीव के मेयर ने कहा कि हमले में एक इमारत का काफी हिस्सा ढह गया है और राहत व बचाव कार्य जारी है।