रूस ने पूरे यूक्रेन पर कब्ज़ा नहीं किया, यह बड़ी रियायत है: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर कहा है, "रूस ने पूरे यूक्रेन पर कब्ज़ा नहीं किया, यह काफी बड़ी रियायत है।" हालांकि, ट्रंप ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस की ओर से हाल में किए गए हमलों पर कहा, "मुझे यह पसंद नहीं आया। मैं इससे खुश नहीं हूं।"