रूस ने पत्रकारों समेत 92 अमेरिकी नागरिकों के देश में प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध
रूस के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि उन्होंने 92 और अमेरिकी नागरिकों के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें पूर्व में रूस में काम कर चुके कुछ पत्रकार, अधिकारी और कुछ व्यापारी शामिल हैं। मंत्रालय के अनुसार, रूस ने अब तक 2,000 से अधिक अमेरिकी नागरिकों के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है।