रूसी उप-प्रधानमंत्री मराट खुसनुलिन ने भारत के साथ रेल रूट का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा, "हिंद महासागर तक रेल लिंक बनाने की संभावना तलाशी जानी चाहिए। बोस्फोरस और होर्मुज़ स्ट्रेट से जुड़े जोखिमों को देखते हुए तुर्कमेनिस्तान, ईरान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से होकर वैकल्पिक रूट की ज़रूरत पड़ सकती है। भारत तक पहुंचने का कोई भी विकल्प स्वीकार्य होगा।"