रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर किया ड्रोन और मिसाइलों से हमला, 2 की मौत व 11 घायल
रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया है जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए हैं। कीव के मेयर विटालि क्लिट्स्को के अनुसार, रूसी ड्रोन का मलबा स्वियातोशिन्स्की ज़िले की एक आवासीय इमारत और डार्नित्स्की ज़िले में एक अन्य इमारत पर गिरा।