रूस ने यूक्रेन के रास्ते से यूरोप जाने वाली प्राकृतिक गैस की सप्लाई को किया बंद
रूस ने यूक्रेन के रास्ते से यूरोप जाने वाली प्राकृतिक गैस की सप्लाई को औपचारिक रूप से बंद कर दिया है। दरअसल, रूस की सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी गाज़प्रोम और यूक्रेन के बीच पाइपलाइन के ज़रिए यूरोपीय देशों को गैस सप्लाई करने का समझौता अब टूट गया है। यूक्रेन के मुताबिक, इससे रूस को वित्तीय नुकसान होगा।