रूस ने यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर किया मिसाइल हमला, रूस ने मार गिराए 59 ड्रोन
रूस ने यूक्रेन के खार्किव पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए जिनमें मिसाइल व ड्रोन से देश के कई शहरों को निशाना बनाया गया है। खार्किव के मेयर इगोर तेरेखोव ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी सेना ने रात भर में 59 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए हैं।