रूस ने यूक्रेन में किया ग्लाइड बम से हमला, पेंशन के लिए खड़े 24 बुज़ुर्गों की मौत
रूस ने पूर्वी यूक्रेन के एक गांव में मंगलवार को ग्लाइड बम से हमला किया जिसमें कम-से-कम 24 लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए। हमला उस समय हुआ जब पेंशन के लिए बुज़ुर्ग लाइन में खड़े थे। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने इसे बर्बर कृत्य बताते हुए कहा कि दुनिया को शांत नहीं रहना चाहिए।