रूस ने शनिवार सुबह ज़ापोरिज़िया (यूक्रेन) में हमला किया जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बचावकर्मी मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं और सामने आई तस्वीरों में उन्हें घायलों को सुरक्षित निकालते हुए देखा गया। ज़ापोरिज़िया के गवर्नर मायखाइलो सेमिकिन ने बताया कि कई ठिकानों को एकसाथ निशाना बनाया गया।