रूस में अमेरिकी-रूसी महिला को देशद्रोह के मामले में सुनाई गई 12 साल की सज़ा
रूस की एक अदालत ने देशद्रोह के मामले में सेनिया करेलिना नामक अमेरिकी-रूसी महिला नागरिक को 12 साल जेल की सज़ा सुनाई है। अदालत ने कहा, "जांच में करेलिना द्वारा यूक्रेन समर्थित संस्था को पैसे भेजने की बात सामने आई जिसका इस्तेमाल यूक्रेन की सेना के लिए गोला-बारूद खरीदने के लिए हुआ।" बकौल रिपोर्ट, करेलिना अमेरिका में स्पा वर्कर हैं।