रूस में कार में हुए बम धमाके में रूसी सेना के लेफ्टिनेंट जनरल की हुई मौत
मॉस्को (रूस) में शुक्रवार को एक कार में हुए बम धमाके की चपेट में आने से रूसी सेना के लेफ्टिनेंट जनरल यारोस्लाव मोस्कालिक की मौत हो गई। रूसी आपातकालीन सेवाओं के मुताबिक, धमाके में 2 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाका इतना तेज़ था कि आसपास की इमारतों की खिड़कियां टूट गईं।