रूस में दो नए वाणिज्य दूतावास खोलेगा भारत: विदेश मंत्रालय
भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत वित्त वर्ष 2025-26 में रूस के कज़ान और येकातेरिनबर्ग में दो नए वाणिज्य दूतावासों का संचालन शुरू करेगा। भारत का वर्तमान में मॉस्को में दूतावास होने के साथ-साथ सेंट पीटर्सबर्ग और व्लादिवोस्तोक में भी वाणिज्य दूतावास है। गुरुवार को भारतीय एनएसए अजीत डोभाल ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की।