रूस में पुराने घर की खुदाई के दौरान मिट्टी के बर्तन में दबे मिले 409 सोने के सिक्के
रूस के टोरझोक शहर में एक पुराने घर की नींव की खुदाई के दौरान एक मिट्टी के बर्तन में करीब 409 सोने के सिक्के सुरक्षित हालत में पाए गए। एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह खज़ाना करीब 110 साल से ज़मीन में दबा था। बकौल रिपोर्ट्स, सिक्के 1848-1911 के बीच के हैं जिन्हें रूसी क्रांति के दौरान छिपाया गया होगा।