रूस में फंसे यात्रियों को पूरा किराया वापस करेगी एअर इंडिया
सैन फ्रांसिस्को पहुंचने के लिए अपनी उड़ान में 30-घंटे की देरी के बाद एअर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बयान जारी कर कहा है, "हम आपका (यात्रियों) पूरा किराया रिफंड करेंगे।" बकौल अधिकारी, इसके साथ ही भविष्य में यात्रा करने के लिए यात्रियों को एक वाउचर भी दिया जाएगा। तकनीकी खराबी के बाद विमान रूस में लैंड हुआ था।