रूस में भारतीय पर्यटकों के साथ हुआ दुर्व्यवहार, 9 को किया गया डिपोर्ट
एक भारतीय पर्यटक अमित तंवर ने बताया है कि उन्हें 8 अन्य लोगों के साथ रूस से बिना कोई कारण बताए डिपोर्ट कर दिया गया है। बकौल तंवर, 12 पर्यटक रूस गए थे लेकिन सिर्फ 3 को ही जाने दिया गया। उन्होंने कहा, "बाकियों को हिरासत में ले लिया गया और 3 दिन तक हमारे साथ अमानवीय व्यवहार किया गया।"