रूस में मिला अनोखा रेयर-अर्थ मिनरल, सोने से भी अधिक कीमती
रूसी वैज्ञानिकों ने किरोव खदान में एक नए और पहले से अनजान मिनरल की खोज की है। इसका नाम 'कोला एशक्रॉफ्टाइट' रखा गया है जो रूस के कोला क्षेत्र के नाम पर है। चट्टान पर इसकी सिर्फ 1 मिलीमीटर की परत की कीमत करीब $145 आंकी गई है। इसमें इट्रियम/सिलिकॉन/पोटैशियम/सोडियम समेत कई तत्व एक ही क्रिस्टल में मौजूद हैं।