रूस-यूक्रेन का युद्ध खत्म करने के लिए हो रही बैठक में नहीं शामिल होंगे पुतिन और ट्रंप: रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, तुर्किये में रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच शांति बहाल करने को लेकर होने वाली पहली सीधी बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शामिल नहीं होंगे। रूस के वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में प्रतिनिधित्व करेंगे। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की पहले ही इस बैठक में भाग लेने के लिए तुर्किये पहुंच गए हैं।