रूस-यूक्रेन युद्घ के 3 साल होने पर ज़ेलेंस्की ने शेयर किया वीडियो; कहा- यूक्रेन पर गर्व है
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने रूस-यूक्रेन युद्ध के 3 साल पूरे होने पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "यूक्रेनियन की पूर्ण वीरता के 3-साल, मुझे यूक्रेन पर गर्व है!" उन्होंने लिखा, "मैं इसका बचाव व समर्थन करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं...उन सभी की स्मृति शाश्वत रहे जिन्होंने हमारे राज्य और लोगों के लिए अपनी जान दी🇺🇦🇺🇦🇺🇦।"