रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका ने बढ़ाया तोप के गोलों का उत्पादन
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच बढ़ती मांग को लेकर अमेरिका के पेनसिल्वेनिया स्थित संयंत्र ने तोप के गोलों का उत्पादन बढ़ा दिया है। स्क्रैंटन संयंत्र के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि उसने निकटवर्ती विल्क्स-बैरे में स्थित दो अन्य गोला-बारूद संयंत्रों के साथ मिलकर अपना उत्पादन 24,000 गोले प्रति माह से हाल में बढ़ाकर 36,000 गोले प्रति माह कर दिया है।