रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में मदद के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करे भारत: अमेरिकी सीनेटर
टैरिफ वॉर के बीच अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा है, "मैं भारत के दोस्तों से कह रहा हूं...भारत-अमेरिकी संबंध सुधारने के लिए जो सबसे महत्वपूर्ण काम वे कर सकते हैं, वह है यूक्रेन में जारी इस खून-खराबे को खत्म करने के लिए राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की मदद करना।" उन्होंने कहा कि भारत समझदारी से अपने प्रभाव का इस्तेमाल करे।