रूस युद्ध विराम की धारणा बनाने की कोशिश कर रहा है जबकि हमले जारी हैं: ज़ेलेंस्की
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है, "ईस्टर की सुबह तक हम यह कह सकते हैं कि रूसी सेना युद्ध विराम की सामान्य धारणा बनाने की कोशिश कर रही है।" उन्होंने कहा कि रूसी सेना द्वारा कुछ स्थानों पर यूक्रेन पर हमला करने व नुकसान पहुंचाने की कोशिश जारी है और रूसी गोलाबारी व ड्रोन हमलों में वृद्धि हुई है।