रूस से तेल खरीद बंद करने पर $12 बिलियन तक बढ़ सकता है भारत का फ्यूल का खर्चः रिपोर्ट
एसबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने रूस से कच्चे तेल का आयात बंद किया तो देश का फ्यूल पर होने वाला खर्च वित्त वर्ष 2025-2026 में $9 बिलियन और वित्त वर्ष 2026-2027 में करीब $12 बिलियन बढ़ सकता है। बकौल रिपोर्ट, सभी देशों ने रूस से तेल खरीदना बंद किया तो कीमतों में 10% तक बढ़ोतरी हो सकती है।