रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया हुए कांग्रेस में शामिल
रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, वे अगले महीने हरियाणा में होने वाला विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। हाल ही में विनेश ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। वहीं, विनेश और बजरंग ने शुक्रवार को भारतीय रेलवे में अपने पद से इस्तीफा दे दिया।