रेसलर विनेश फोगाट ने की राहुल गांधी से मुलाकात, चुनाव लड़ने की अटकलें और हुईं तेज़
रेसलर विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की है जिसके बाद से रेसलर विनेश के हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें और तेज़ हो गई हैं। इससे पहले भूपिंदर हुड्डा ने विनेश को लेकर कहा था, "जो भी कांग्रेस में आता है...हम उसका स्वागत करते हैं...लेकिन यह उनका फैसला है।"