रेसलर विनेश फोगाट ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में खेला हॉकी, वीडियो आया सामने
पेरिस ओलंपिक्स 2024 के फाइनल बाउट से पहले अयोग्य करार की गईं रेसलर विनेश फोगाट ने फगवाड़ा (पंजाब) स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के सम्मान समारोह में भाग लिया। इस दौरान विनेश फोगाट ने हॉकी मैच भी खेला जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। एलपीयू द्वारा विनेश को उनकी उपलब्धियों के लिए ₹25 लाख से सम्मानित किया गया।