रोहिंग्याओं के कारण बंगाल में हिंदुओं की दशा कश्मीरी पंडितों जैसी होने वाली है: सौमित्र
बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने शुक्रवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल में हर रोज़ 5 से 7 हज़ार रोहिंग्या मुसलमान प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में हिंदुओं की स्थिति जम्मू-कश्मीर में 1990 में हुए हालात की तरह होने वाली है जब वहां से कश्मीरी पंडितों को बाहर कर दिया गया था।