राहा से पहले कभी मौत का डर नहीं था, सोचा था कि 71 साल की उम्र में मर जाऊंगा: रणबीर
अभिनेता रणबीर कपूर ने कहा है कि उन्हें अपनी बेटी राहा के जन्म से पहले मौत का डर नहीं था। उन्होंने कहा, "मुझे कभी मौत से डर नहीं लगा। मैं हमेशा सोचता था कि मैं 71 साल की उम्र में मरूंगा।" उन्होंने कहा, "अब मुझे ऐसा लगता है कि यह बहुत जल्दी है। राहा के कारण सब बदल गया है।"