रोहित, कोहली व जडेजा के संन्यास पर बात करने के बजाय हमें इंजॉय करना चाहिए: कुलदीप
टी20 विश्व कप जीतने के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा के संन्यास की घोषणा पर कुलदीप यादव ने कहा है, "मुझे लगता है कि अभी तीनों के संन्यास पर बात करने के बजाय हमें इंजॉय करना चाहिए।" उन्होंने कहा, "यह तीनों का व्यक्तिगत फैसला है और उन्होंने अपने करियर में बहुत बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं।"