रोहित, हार्दिक व सूर्यकुमार को अंबानी परिवार ने अनंत-राधिका के संगीत समारोह में किया सम्मानित
टी20 विश्व कप 2024 जीतने वाली टीम इंडिया के सदस्य रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव को अंबानी परिवार ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में सम्मानित किया है। मुंबई में आयोजित हुए समारोह में तीनों को स्टैंडिंग ओवेशन मिला। वहीं, इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।