रोहित, हार्दिक व सूर्यकुमार को सम्मानित करने के दौरान भावुक हुईं नीता अंबानी; सामने आया वीडियो
मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी शुक्रवार को टी20 विश्व कप 2024 जीतने वाली टीम इंडिया के सदस्य रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में सम्मानित करने के दौरान भावुक हो गईं। मुंबई इंडियंस ने X पर वीडियो शेयर किया है जिसमें नीता तीनों को मुबारकबाद देती दिख रही हैं।