रोहित अगर टेस्ट से संन्यास लेते हैं तो आश्चर्य नहीं होगाः रवि शास्त्री
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास लेने की अटकलों के बीच पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने कहा है, "वह अपने करियर को लेकर खुद फैसला लेंगे लेकिन मुझे बिल्कुल आश्चर्य नहीं होगा क्योंकि उनकी उम्र अब कम नहीं रही।" उन्होंने आगे कहा, "अगर वह आखिरी (सिडनी) टेस्ट खेलते हैं तो उन्हें कम-से-कम बोझ के साथ खेलना चाहिए।"