रोहित और कोहली के संन्यास के बावजूद भारत को हल्के में नहीं ले सकते: बेन स्टोक्स
इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज़ को लेकर कहा है, "भले ही रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट से संन्यास ले लिया हो लेकिन हम भारत को हल्के में नहीं ले सकते हैं।" बकौल स्टोक्स, शुरुआती टेस्ट में भारत को दबाव में लाने की ज़िम्मेदारी इंग्लैंड के गेंदबाज़ों पर होगी।